
इंफाल । मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सदस्य को मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान एंगखोम भोगेन सिंह (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य पुखरामबम थोइबा सिंह (38) को मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।
About The Author
Post Views: 27