भातखण्डे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में परखा गया युवाओं का हुनर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संस्कृति उत्सव में आजमगढ़ और चित्रकूट मंडल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। चित्रकूट मंडल के अमन सोनी ग्रुप के कलाकार प्रमोद ने गायन विधा में स्पर्धा की। उन्होंने मेरी चौखट पे चल के आज चारो धाम आये हैं के साथ ही राधे कृष्ण की मोहक प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में आजमगढ़ की रोहिणी श्रीवास्तव ने काहे करेलू गुमान गोरी सावन में गीत पर नृत्य प्रस्तु दी। इसके बाद पुरुष कलाकारों ने महिलाओं के परिधान में वोही जमुना पार गीत पर लोक नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य कलाकारों ने लोकसंगीत और नृत्य की प्रस्तुतिय से अपना कौशल दर्शाया। निर्णायक मंडल के प्रमुख भातखण्डे विश्वविद्यालय के ताल वाद्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मनोज मिश्र ने कहा कि लोक संगीत से छेड़छाड़ न करें। उन्होंने युवा कलाकारों से लोक सगीत को उसके मूलभाव में ही प्रस्तुत करने की अपील की।