मुख्यमंत्री योगी ने संत गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने सिद्धि की पराकाष्ठा प्राप्त की थी। कर्म को महत्व देते हुए उन्होंने कहा था कि सर्व कै ईश्वर जानिके जो पूजै दिन रैन अर्थात् सर्व को ही ईश्वर मानकर दिन रात उसका भजन करने वाले व्यक्ति को ही सिद्धि प्राप्त होती है। वही सफ लता प्राप्त कर सकता है। सतगुरु रविदास ने आत्मिक शुद्धि पर बल देते हुए कर्म की साधना को महत्व प्रदान किया।
मुख्यमंत्री बुधवार को यहां संत शिरोमणि गुरु रविदास मठ में सतगुरु रविदास की 648वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने सतगुरु रविदास की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र भी कर्म प्रधान व्यवस्था के महत्व को स्वीकार करते हैं। श्रीमद्भगवद्गीता का श्लोक कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फ लेषु कदाचन कर्म की महत्ता को इंगित करता है।
यह भी पढ़ें: महाकुम्भ: चार बजे से ही वॉर रूम में डटे योगी, स्नान पर्व पर पैनी निगाह
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज काशी में अपने मित्र के साथ नित्य गंगा स्नान के लिए जाते थे। एक दिन जब उनके मित्र ने उनसे गंगा स्नान के लिए चलने को कहा तो उन्होंने उत्तर दिया कि आज मेरे पास काम अधिक है। मैं इस काम को निपटाने के बाद ही स्नान के लिए जा पाऊंगा, आप मेरी तरफ से मां गंगा को एक आना भेंट चढ़ा देना। जब उनके मित्र ने मां गंगा को एक आना भेंट किया, तो मां गंगा ने अपना हाथ बढ़ाकर भेंट स्वीकार की। वह भौचक रह गए। उन्होंने सोचा कि जब मैं अपनी भेंट चढ़ा रहा था तो मां गंगा ने इस प्रकार से मेरी भेंट स्वीकार नहीं की लेकिन रविदास जी की भेंट इस प्रकार क्यों स्वीकार की। उन्होंने गंगा स्नान से वापस आकर जब रविदास जी से पूछा तो उन्होंने उत्तर दिया कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात मन की शुद्धि आत्मिक शुद्धि का आधार है। आत्मिक शुद्धि होने पर दुनिया की सभी प्रकार की सिद्धियां स्वत: आपके पास आ जाती हैं। काशीवासी इस पूज्य संत की जन्म भूमि पाकर धन्य हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां स्थित प्राचीन मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य भी डबल इंजन सरकार करा रही है। इसके लिए एक करोड़ 6 लाख रुपए प्रदान किया जा चुके हैं। उन्होंने समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी, आवश्यकता पढ़ने पर अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर उप मुख्यमंत्रीब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, संत रविदास सेवा समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।