
शहीद पथ से आने वाली बसे हॉल्ट पर रुक कर सीधे जाएंगी अयोध्या
लखनऊ। शहर की यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त और सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कमान संभाल ली है। मंगलवार को डीएम विशाख जी ने चिनहट जंक् शन से कमता अवध बस स्टॉप तक यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने पाया कि शहीद पथ से आने वाली बसें जो अयोध्या व बाराबंकी जाती है। उनको अवध बस स्टॉप से यू टर्न लेना पड़ता है। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। डीएम ने नगर निगम व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बस स्टॉप के सामने जमीन चिन्हित कर बस हॉल्ट बनाएं ताकि बसें हॉल्ट पर सवारियां उतार कर सीधे अयोध्या व बाराबंकी की ओर निकल जाएं। इससे जाम खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें :- मायावती ने चुनावों में कथित विदेशी हस्तक्षेप पर जतायी चिंता
यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम सबसे पहले चिनहट जंक्शन पहुंचे। उनके साथ चीफ इंजीनियर नगर निगम भी मौजूद थे। चीफ इंजीनियर ने बताया गया कि यातायात के सुचारू बनाने के लिए नगर निगम जंक्शन पर चौड़ीकरण का कार्य कराया गया है। डीएम ने जंक्शन पर जो पोल्स लगे है, उनको शिफ्ट करने के बाद उस जगह पर मोटरेबल कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कठौता की ओर से जो ट्रैफिक कामता को जाता है। उसको फ्री लेफ्ट बनाते हुए सर्विस लेन पर डायवर्ट किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर ट्रैफि क लोड कम हो सके।
ई रिक्शों से लग रहा है जाम
निरीक्षण के दौरान डीएम को जंक्शन पर बेतरतीब ऑटो और ई रिक्शा खड़े मिले। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। इस पर जोनल अधिकारी नगर निगम को निर्देश दिए गए की ऑटो और ई रिक्शा के स्टैंड को जंक्शन से दूर व्यवस्थित ढंग से शिफ्ट किया जाए। चौराहों को पूरी तरह से क्लियर रखा जाए ताकि यातायात के आवागमन में कोई बांधा न हो।