
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और यामिनी सिंह की फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी महिला प्रधान एक्शन फिल्म छोटकी दीदी- बड़की दीदी में अंजना सिंह और यामिनी सिंह ने जबरदस्त किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक ङ्क्षसह हैं।
फिल्म का ट्रेलर इंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक शादी से होती है, जहां अंजना सिंह की शादी देव ङ्क्षसह के साथ होती है। कहानी में अचानक एक ऐसा मोड़ आता है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है। अंजना सिंह का रौद्र रूप उनके पति की हत्या के बाद सामने आता है। इसके बाद, कहानी यामिनी सिंह के जीवन पर केंद्रित हो जाती है, जहां उनकी शादी मानसिक रूप से अस्थिर देवर से हो जाती है।
निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया, यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम देती है। इसकी कहानी और एक्शन दर्शकों के दिल को छू जाएंगे।निर्देशक संजीव बोहरपी ने कहा, फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन का बेहतरीन संतुलन है। यह दर्शकों के लिए एक नई तरह की भोजपुरी फिल्म साबित होगी। अंजना सिंह ने कहा कि यह फिल्म मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है।वहीं, यामिनी सिंह ने कहा, इस फिल्म में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। फिल्म छोटकी दीदी-बड़की दीदी में अंजना सिंह, देव सिंह, यामिनी सिंह, संजय पांडेय, अयाज खान, प्रेम दुबे, और रितेश उपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।