विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बना उत्तर प्रदेश, आगरा अव्वल

लखनऊ । यूपी की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जारी आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है।
खास बात यह है कि देश के साथ साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 7 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसे धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयत्न किए जा रहे हैं।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के आगमन में वर्ष 2024 में आगरा पहले स्थान पर रहा। यहां कुल 17775561 पर्यटक आये जिसमें 1465814 विदेशी पर्यटक थे। वाराणसी में कुल 110097743 श्रद्धालु आये जिसमें 309932 पर्यटक विदेशी थे।
एक वर्ष में कुल 168949022 की वृद्धि हुई।
इसी प्रकार कुशीनगर में कुल 2242913 पर्यटक आये जिसमें 251251 विदेशी पर्यटक पहुंचे। मथुरा में वर्ष 2024 में कुल 90081788 श्रद्धालु आये जिसमें 136079 विदेशी पर्यटक थे। अयोध्या में कुल 164419522 श्रद्धालु पहुंचे जिसमें 26048 विदेशी पर्यटक हैं।
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल 649076213 पर्यटक आये जबकि 2023 में कुल 480127191 पर्यटकों का आना हुआ था। इस प्रकार एक वर्ष में कुल 168949022 की वृद्धि हुई। बीते वर्ष 2269067 विदेशी पर्यटक आये थे जबकि 2023 में 1601503 विदेशी पर्यटक थे। इस प्रकार एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 667564 की वृद्धि दर्ज की गई है।
साल 2024 में अयोध्या पहुंचे 16.44 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में तेज गति से वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में वहां कुल 164419522 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 57570896 थी। इस प्रकार एक वर्ष में 106848626 की वृद्धि हुई है।
वर्ष 2023 में 77927299 श्रद्धालु पहुंचे थे।
काशी में वर्ष 2024 में 110097743 श्रद्धालु आये जबकि 2023 में कुल 101867618 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार पर्यटकों की संख्या में 8230125 की वृद्धि दर्ज हुई है। मथुरा में इस वर्ष 90081788 श्रद्धालु पहुंचे जबकि वर्ष 2023 में 77927299 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस प्रकार 12154489 की वृद्धि हुई है।
प्रयागराज में वर्ष 2024 में 51262806 पर्यटक आये जबकि वर्ष 2023 में 50671622 पर्यटक पहुंचे थे। इस प्रकार 591184 पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।