जेएमई स्कूल के छात्रों ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

भोलाराम का जीव ने मोहा दर्शकों का मन
लखनऊ। जनता मॉडर्न एजुकेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कई छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति के गीत पेश किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान महेश वर्मा ने आम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य अंजनी वर्मा ने मुख्य अतिथि का मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरूआत
76वां गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गयी जिसकी प्रस्तुत राजनंदनी व राधिका द्वारा दी गयी। इसी क्रम में स्वागत गीत व गणेश वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कृष्ण तेरी हो गयी गीत पर दीपिका चौधरी ने अपनी मनभावक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में नाटक भोलाराम का जीव का मंचन किया गया। जिसमें सरकारी बाबुओं को समय पर कार्य करने की नसीहत दी गयी। नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार देशभक्ति गीत, लोकगीत और भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में खूशबू, भूमि, पायल, शशी, शनिदेवल, सत्यदीप, आर्यन, खुशी, आरुषी, दिव्या, प्राची, महेक, गुनगुन, प्रान्जुल, वैष्णवी, अनुपमा, लावन्या, जानवी, अंकित, शिवा, निहाल, आंचल, काव्या, आयुष, आदर्श, अनुराग समेत अनेक छात्रों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।