
कोलंबो, 22 जनवरी (भाषा) श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है। भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है।
भारतीय उच्चायोग ने यहां एक्स पर कहा, 41 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से सफलतापूर्वक वापस लाया गयाउ वे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं।
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है, जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त किया है।
पाक जलडमरूमध्य भारत और श्रीलंका को अलग करता है
About The Author
Post Views: 29